inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ड्रग्स मामला – कई नामचीन लोगों के संपर्क में था ड्रग सप्लायर, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

रायपुर में मिले कोकिन ड्रग्स मामले में नया खुलासा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस कर सकती है। पुलिस के खुलासे में कई राजनैतिक सहित नामचीन लोगों के नाम सामने आने के कयास लगाए जा रहें है।

Read Aslo – परीक्षा केंद्र में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरस – पालन करें-संभागायुक्त जी आर चुरेन्द्र आगामी 4 अक्टूबर को आयोजित होगी सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा

गौरतलब है कि पुलिस ने बुधवार को बैरन बाजार इलाके से जिन दो आरोपियों श्रेयांस और विकास बंछोर को गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ में कई बड़े लोगों के नाम सामने आये है। पुलिस अब इन ग्राहकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में अब तक शहर के कई नामों का पता चला हैं, जो इन दोनों आरोपियों से कोकिन ड्रग्स लिया करते थे। इन नामों के सामने आने के बाद अब पूरे रायपुर में हड़कंप मच गया है।

Read Also – कांकेर घटना की जांच करेगी पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति, प्रेस क्लब रायपुर की मांग पर सीएम बघेल ने दिए निर्देश

मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रेयांस ने पूछताछ में कबूल किया हैं कि वो मुंबई से ड्रग्स को मंगवाता था और राजधानी के कई बड़ी पार्टियों में इसकी सप्लाई करता था। मुंबई से जिन लोगों से आरोपी ने ड्रग्स मंगवाया था, इसका पूरा ब्योरा पुलिस ने तैयार कर लिया है। ड्रग्स माफियों के काॅल डिटेल पुलिस खंगाल रही है ताकि उनसे संपर्क किया जा सके। माना जा रहा हैं कि कुछ दिनों में मुंबई से भी कुछ बड़े ड्रग्स माफियों की गिरफ्तारी राजधानी पुलिस कर सकती है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 2551 नए मरीज, रायपुर से 358, जानिए अन्य जिलों का हाल

इसके साथ ही ड्रग्स सप्लायर विकास बंछोर ने पुलिस को बताया कि वो रायपुर में होने वाली बड़ी पार्टियों में ड्रग्स खपाया करता था। आरोपी इन पार्टियों में ड्रग्स को खपाने के लिये कुरियर और ट्रेनों में पार्सल से ड्रग्स मंगवाया करता था। ड्रग्स सप्लायार विकास रायपुर सहित प्रदेश में होने वाली कई बड़ी युथ पार्टियों को मैनेज करने का काम भी करता था। इन पार्टियों के जरिए वो बड़े घरों के युवक,युवतियों से संपर्क कर उन्हें कोड़ देता था एवं आरोपी ड्रग्स के बदले में इन युवओं से काफी मोटी रकम चार्ज करता था।

Read Also – राजनांदगांव – नवरात्रि के गाइडलाइन को लेकर संघटनो ने किया प्रदर्शन, कुछ बिंदुओं का हो रहा विरोध

Related Articles

Back to top button