
रायपुर। 23 अगस्त मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज 36 केक काटेगा। सभी जिले सभी फिरको के मुखिया अपनी ओर से मुख्यमंत्री के सम्मान में छत्तीसगढ़िया केक लेकर के पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक जन्मोत्सव में शामिल होने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया मुंबई एवं राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र आहिर नासिक राजधानी पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर समाज जनों ने आत्मीय स्वागत किया।
Read also:-छत्तीसगढ़: 2 अलग अलग जगहों से गायब हुई नाबालिग लड़कियां, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस जन्म उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के चेयरमेन गिरीश देवांगन होंगे, अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर करेंगे। समाज के तीर्थ स्थल नातिन धोबिन दाई परिसर बोरिया खुर्द मैं होने वाले इस समारोह में विवाह योग्य बेटा बेटी अपना परिचय दे सकेंगे।
Read also:-प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र
समारोह में समाज के उत्थान के लिए बनी रजक बोर्ड में शीघ्र नियुक्ति और आम सहमति बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, इसलिए विचार रखने सभी फिरको के मुखिया को आमंत्रित किया गया है। स्वागत समिति का अध्यक्ष युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी बरेठ को बनाया गया है। उक्त जानकारी समाज के प्रादेशिक प्रवक्ता गंगा अमन निर्मलकर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी।




