राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद, खुलेआम नशेड़ी धमका रहे मोहल्लों में, महिला के घर का शीशा तोड़ा और गाली गलौच कर घूमता रहा बेखौफ

रायपुर में पुलिस प्रशासन का जोर अब बिल्कुल ढीला पड़ता जा रहा है अपराधों की सीमा लगातार बढ़ती जा रही है अब तो गली मोहल्लों में भी गुंडे तत्व और अपराधिक कृत्य करने वाले लड़के बेधड़क घूम रहे। राजधानी रायपुर में आए दिन हत्या लूट और चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है।
ताजा मामला राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर थानांतर्गत चंगोराभांटा का है जहां एक महिला दुकानदार के घर पर एक युवक ने हमला कर दिनदहाड़े शीशा तोड़ा इतना ही नही इसके बाद पूरे मोहल्ले को धमकाने लगा और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहें। इतना कर गुजरने के बाद युवक थोड़ी देर बाद फिर वापस आया और बिच चौक बैठकर सबको धमकाने लगा जाओ पुलिस बुलाओ क्या कर लेगा पुलिस।

घटना के बाद डरी सहमी महिला दुकानदार ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस आई भी मगर पुलिस के हाथ खाली ही रहे, युवक रफुचक्कर हो चुके थे। मोहल्ले वालों ने बताया कि उस जगह पर रोजाना ही शराबियों और गंजेडियों का जमावड़ा रहता है और आने जाने वालों से रोजाना ही झगड़ा फसाद होता रहता है।
जहां रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा
आपको बता दें कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जिसमे लोगों की जान तक जा चुकी है। मुंगेली में ऐसे ही एक बुजुर्ग ने जब घर के सामने गांजा पीने से मना किया तो यूवक ने चाकू मार हत्या कर दी थी, राजधानी रायपुर की पुलिस भी शायद ऐसे ही किसी घटना की प्रतीक्षा कर रही है। यहां गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता इसे सहने मजबूर है। बहरहाल देखना यह होगा कि डीडी नगर थाना पुलिस क्या उस उपद्रवी युवक को पकड़ पाती है।



