inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ हुआ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार…

मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ अनाचार कर फरार आरोपी को लगभग साल भर बाद सहयोगी आरोपी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया है। साथ में सहयोग करने वाली महिला भी गिरफ्तार की गई है। बता दें कि आरोपी को नदी किनारे बनी झोपड़ी से हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार 12 मार्च 2020 को पीड़िता की चाची ने थाने आकर मामला दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले विकास तिवारी उर्फ पप्पु ने उसकी भतीजी की मासूमियत का गलत फायदा उठाते हुए आनाचार घटना को अंजाम दिया। इस कुकृत्य में उसकी एक और पड़ोसी मधु श्रीवास ने भी उसका साथ दिया है।

read also – राजनांदगांव – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने किया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण

बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद तख़तपुर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। जिसके कारण आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके थे। बता दें कि मुखबिरों को सक्रिय किया तो उनसे पता चला कि आरोपी मुंगेली में अपने किसी रिश्तेदार के घर छुपे हुए है। मुखबिर की सूचना पर मुंगेली में दबिश दी लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। एक बार फिर मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जरहागांव में नदी के किनारे झोपड़ी में छिपा हुआ है। दबिश देकर आरोपी विकास तिवारी को सहयोगी मधु श्रीवास के साथ गिरफ्त में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button