inh24

देश में कोरोना के बीच चक्रवात अम्फान का मंडरा रहा खतरा, भयंकर तूफान में बदलने का अंदेशा

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बीच अब चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का खतरा मंडरा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा और इसके भयावह रूप लेने की संभावना जताई जा रही है। यह चक्रवात अभी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है।

ताजा जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और नजदीकी क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है और बीते छह घंटे में छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग कहा कि चक्रवात अगले छह घंटे में भयंकर तूफान में बदलने की संभावना है. इसके बाद अगले 12 घंटे में यह और भी भयंकर रूप ले सकता है. सोमवार तक यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तरपूर्व में उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ जाएगा। आधिकारिक बयान के लिए देखें यह –

बता दें कि चक्रवात के चलते तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी। बैठक में पश्चिम बंगाल और ओडिशा को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि यहां क्षेत्र में भारी बारिश, तेज हवाएं और ज्वार-भाटे की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जिसके तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है।

भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने पथ पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा।

Related Articles

Back to top button