
रायपुर। राजधानी के GE रोड में उस वक्त खलबली मच गई जब एक चलती कार में आग लग गई। वहीं ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और कार को सड़क किनारे खड़ी कर दूसरों के साथ-साथ अपनी जान बचाई।
इस तरह शहर के सबसे व्यवस्तम जीई रोड में लग्जरी कार जलती रही। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर लोगों की काफी भीड़ गई थी।
सिविल लाइन पुलिस ने स्थिति को काबू किया। लग्जरी कार में आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइन पुलिस जल्द ही मीडिया को इसकी जानकारी देगी।




