
कुश अग्रवाल पलारी- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पलारी नगर पंचायत क्षेत्र में सप्ताह व्यापी स्वच्छता अभियान सोमवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन वार्डों में नगर पंचायत द्वारा गठित टीमों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर लोगों को कचरा पृथक्करण के बारे में बताया गया। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को मोहल्ला के बीच स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराया गया। जिसमे जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को साफ रखने हेतु प्रेरित किया गया तथा लोगो को जागरूक भी किया गया । नगरपंचायत सफाई दरोगा महेंद्र वर्मा ने बताया कि मोहल्लों में सफाई दीदी के द्वारा घर घर जाकर लोगो को साफ सफाई ,गिला कचरा सूखा कचरा अलग अलग करना एवम स्वक्षता की जानकारी दी जा रही है।
इसके अलावा शौचालय सफाई की भी जानकारी दी जा रही है।
इस सप्ताह भर के सफाई अभियान में स्वक्षता अम्रत,स्वक्षता महोत्सव जैसे अलग अलग कैटेगरी में कार्यक्रम किये जा रहे है।





