inh24छत्तीसगढ़

सरकारी आवास से दो लाख रूपये की चोरी.. ताला तोड़ घर में घुस की जेवरों की चोरी..

कांकेर। सिविल लाइन स्थित न्यायालयीन कर्मचारी के सरकारी आवास में 2 लाख से अधिक के जेवरों की चोरी हो गई। सीजीएम न्यायालय में लिपिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी सिविल लाइन माहुरबंदपारा स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती है। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद घर आई तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी में रखे 38 ग्राम सोने का हार कीमत 2 लाख रुपये, सोने का झुमका 25 हजार रुपये सहित बिछिया व पायल नहीं थी। प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button