बिहार

पैदा हुई बेटी तो पत्नी का गला दबा कर दी हत्या, लाश के बगल में पड़ी रही दुधमुहीं बच्ची, हत्या कर ससुराल वाले फरार – cgtop36.com


बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने बेटी होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, और नवजात बेटी को लाश के पास छोड़कर फरार है गया। महिला का दोष बस इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म देने के 48 घंटे बाद ही सनकी पति ने पत्नी का गला घोंट दिया।

Read Also – बड़ी खबर – आज से फिर खुलेंगे स्कूल, करना होगा इन जरुरी नियमों का पालन, जानें

महिला के परिजनों के अनुसार, 19 वर्षीय बेटी शोभा की 28 अप्रैल 2021 को बिहटा के बिंद टोला निवासी लक्ष्मण कुमार से शोभा की शादी हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मण उसको दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। इसके बाद गांव में कई बार पंचायत भी हुई। पंचों ने लक्ष्मण कुमार को शोभा से बढ़िया बर्ताव करने की बात कही थी। इसके बावजूद वह पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था। इसी बीच बीते शुक्रवार को शोभा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद लक्ष्मण और उसके घरवाले कहने लगे बेटी को जन्म दिया। यह कहकर शोभा को सभी प्रताड़ित करने लगे।

Read Also – तीन महीने की गर्भवती पत्नी की लात घूंसे से पति ने की जमकर पिटाई, पति पत्नी दोनों गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शनिवार 22 जनवरी की रात को जब शोभा ने इसका विरोध किया तो जालिम पति ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने अपनी नवजात मासूम के बारे में नहीं सोचा कि मां की हत्या के बाद उसका पालन पोषण कैसे होगा। रविवार 23 जनवरी की सुबह जब शोभा के मायके वालों को इस हत्या की जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। मायके वाले फौरन उसके ससुराल पहुंचे। मगर देखा कि यहां कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश पड़ी थी और लाश के बगल में मासूम बच्ची सो रही थी।

Read Also – पति मोबाइल पर देख रहा था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर जो हुवा….

बेटी की लाश देख मायके वाले जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों इक्ट्ठा हुए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत महिला की पहचान मनोहर साहू की 19 वर्षीय बेटी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। वही, महिला के मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।



Related Articles

Back to top button