inh24क्राइमछत्तीसगढ़

शादी के लिए युवक ने बैंक में डाला डाका, मंडप की जगह दूल्हा पहुंचा जेल…..

कटनी। एक युवक को शादी के लिए पैसों की जरूरत होने पर उसने बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस पर पुसिल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है। मिली जानकारी के अनुसार कटनी जिले की बड़वारा तहसील में स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में कुछ दिन पहले रात में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर 1 लाख 27 हजार 212 रुपए चोरी किए थे।

इसकी शिकायत बैंक मैनेजर ने बड़वारा थाने में की थी और चोरी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक से चुराए पैसे और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल व 1 बाइक भी बरादम किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने पैसों के इंतजाम के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button