छत्तीसगढ़
स्कूल में मिड डे मिल बना रहे थे छात्र, कुकर फटने से 3 बच्चे बुरी तरह जख्मी |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल में एक स्कूल में मध्यान भोजन बनाते वक्त प्रेसर कुकर फटने से 3 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घायल बच्चो को कांसाबेला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के अनुसार स्कूल में रसोइया की अनुपस्थिति के कारण बच्चे अपने लिए खाना तैयार कर रहे थे इस दौरान ये हादसा हुआ। घटना मंगलवॉर की है जब स्कूल में बच्चे रसोइया की गैरहाजरी में खाना बना रहे थे।
बताया जा रहा है की स्कूल में रसोइया की अनुपस्थिति की बात छात्रों ने स्कूल शिक्षक विभाग के अधिकारियो को दी थी जिसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिसका परिणाम ये हुआ की बच्चे भूरी तरह झुलस गए। बुरी तरह प्रेसर कुकर की ताप से झुलसे बच्चो का इलाज सघन रूप से जरी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चो की स्थिति में लगातार देख रेख करने के निर्देश दिए है।



