inh24देश विदेश

टिकटाॅक स्टार की कर दी हत्या फिर उसी के एकाऊंट से वीडियो अपलोड करता रहा निर्दयी

हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर आयी है। यहां एक टिकटॉक स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अज्ञात आरोपी ने शिवानी की लाश उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। टिकटाक स्टार की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी मौत की खबर छिपाने के लिए उसी के एकाउंट से बाकायदा वीडियो भी अपलोड की ताकि लगे कि शिवानी जीवित है। शिवानी के पिता के आरोप के आधार पर पुलिस को आरिफ नाम के एक युवक की तलाश है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवानी खोबियान कुंडली में ‘टच एंड फेयर’ नाम का ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। हत्या का आरोप इसी इलाके में रहने वाले आरिफ नाम के युवक पर लगाया गया है। घटना के बाद से ही वो फरार है। शिवानी की बहन श्वेता ने बताया कि 26 जून को शिवानी ने फोन पर उससे बताया था कि आरिफ उसके ब्यूटी पॉर्लर आया है। जब शिवानी रात को घर नहीं लौटी तो उसने वॉट्सऐप पर मैसेज किया। शिवानी के फोन से रिप्लाई आया कि वो हरिद्वार में है और मंगलवार को लौटेगी।

दो दिन बाद रविवार को श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पॉर्लर खोला तो अंदर से बदबू आ रही थी। उसने पार्लर में रखी अलमारी को खोलकर देखा तो उसमे शिवानी की लाश पड़ी थी। उसने तुंरत शिवानी के घरवालों को इसकी जानकारी दी। शिवानी के पिता विनोद की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पिता विनोद ने पुलिस को बताया कि आरिफ तीन साल से शिवानी को परेशान कर रहा था। परेशान होकर उन्होंने मकान भी बदल दिया था और कुंडली में आकर रहने लगे थे। बता दें, शिवानी ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी और उसके टिक टॉक पर 1 लाख 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि शिवानी की मौत के 2 दिन बाद उसके टिक टॉक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था।

Related Articles

Back to top button