
रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं व इन योजनाओं में लाभान्वित श्रमिकों का मामला विधानसभा में उठाते हुए श्रम मंत्री से जानना चाहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल को वर्ष 18-19, 19- 20 एवं 3 जुलाई 21तक की अवधि में कितनी राशि प्राप्त हुई उक्त अवधि में कितने श्रमिकों को क्या क्या लाभ दिया गया है? कितने श्रमिक लाभान्वित हुए? कोविड-19 के दौरान प्रवासी श्रमिकों एवं निर्माण श्रमिकों को क्या क्या लाभ दिया गया? क्या श्रमिकों के खाते में सीधे राशि डाली गई? विभिन्न श्रम योजनाओं की क्या स्थिति है?श्रम मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल को प्रश्नआधीन वर्ष में 5 अरब 80 करोड़ 37 लाख उपकर की राशि प्राप्त हुई है।
श्रम मंत्री ने उत्तर में बताया कि कोरोना संक्रमण काल में राज्य वापस आए 20,741 प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। जिसमें से मात्र 34 प्रवासी श्रमिकों को राशि रुपए 6 लाख 621 रुपया का लाभ दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 में 18,314 प्रवासी श्रमिकों को 62,62,620 रूपया की सहायता प्रदान की गई।श्रम मंत्री ने उत्तर में बताया कि मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018 -19 में 1,56,269 लोगों को साइकिल दिया गया था। वहीं 19-20 में 3,629, 20 -21 में 1,193 व 21- 22 में अभी तक एक भी व्यक्ति को साइकिल नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 18- 19 में 2,343 लोगों को वर्ष19- 20 में 257, वर्ष 20-21 में 389 व वर्ष 21- 22 में अभी 2 व्यक्ति को सिलाई मशीन मिला है। मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत वर्ष 18 – 19 में 1,22, 422, वर्ष 19- 20 में 2490, वर्ष 21- 22 में 110 व वर्ष 21- 22 में सिर्फ 3 लोगों को सहायता दिया गया है। मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत वर्ष 18-19 मैं 36,588 वर्ष 19- 20 में 22,771, वर्ष 20- 21 में 1,660, वर्ष 21 – 22 में एक भी व्यक्ति को भी योजना का लाभ नहीं मिला। मिनी माता कन्या विवाह योजना अंतर्गत वर्ष 18- 19 में 20,132, वर्ष 19 – 20 में 4,080, वर्ष 20- 21 व 21-22 में एक भी व्यक्ति को यह सहायता नहीं मिली है।
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 18-19 में 1,03,572 वर्ष 19 -20 में 58,334, वर्ष 20-21 में 45,678 एवं वर्ष 21-22 में 43,514 लोगों को सहायता प्रदान की गई। मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 18 – 19 में 3,428, वर्ष 19- 20 में 1,549, वर्ष 20- 21 में 486 व वर्ष 21-22 में 401 लोगों को सहायता प्रदान की गई है। भगिनी प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत वर्ष 18-19 में 14,678, वर्ष 19-20 में 14,030, वर्ष 20-21 19,806 व वर्ष 21- 22 में सिर्फ 2,668 लोगों को इस योजना में सहायता दिया गया है। विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना के तहत वर्ष 2018 -19 में 2,729, वर्ष 19- 20 में 2,110, वर्ष 20-21 में 2,165 वर्ष 21-22 में 59 लोगों को सहायता दी गई। दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत वर्ष 18-19 में 10 लोगों को एवं वर्ष 20-21 में एक भी व्यक्ति को सहायता नहीं दी गई।
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना अंतर्गत वर्ष 18-19 में 12,469 वर्ष 19- 20 में 7,747, वर्ष 20- 21 में 1,254 एवं वर्ष 21-22 में मात्र 470 लोगों को यह सहायता दी गई है। मोबाइल रजिस्ट्रेशन वेन योजना के तहत वर्ष 18-19 में 7,745, वर्ष 19- 20 में 4,026, वर्ष 20 – 21 में 1,562 वर्ष 21- 22 में 324 लोगों को सहायता दी गई। निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत वर्ष 18- 19 में 503, वर्ष 19- 20 में 190, वर्ष 20 – 21 में 21 व वर्ष 21- 22 में एक भी व्यक्ति को सहायता नहीं दी गई।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वर्ष 18 -19 में 1,69,768 लोगों को सहायता दिया गया था उसके बाद 19-20, 20- 21 एवं 21-22 में एक भी व्यक्ति को इस योजना का लाभ नहीं मिला। निर्माण मजदूर जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वर्ष 18- 19 में 1,53,648 लोगों को सहायता मिला था उसके बाद 19 -20, 20-21, 21 – 22 में इस योजना से एक भी व्यक्ति को सहायता नहीं मिला। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत वर्ष 18- 19 में 3,13,369 वर्ष 19- 20 में 2,68,551, वर्ष 20 – 21 में 71,691 व वर्ष 21 – 22 में 52,326 लोगों को इस योजना का लाभ दिया गयाहै।



