मनोरंजन

जल्द ही नेहा कक्कर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!, फैंस के बीच इस बात की चल रही है चर्चा जानिए पूरी खबर……

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अमेजिंग और पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ से सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के आने वाले एपिसोड में नजर नहीं आएगी। मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नेहा बीते कई सीजन्स से इंडियन आइडल शो को जज कर रही हैं और अब वो ब्रेक लेना चाहती हैं। कई सालों से वो कड़ी मेहनत कर रही हैं और उन्होंने बहुत कुछ हासिल भी किया है । लेकिन नेहा अब अपने हसबैंड रोहनप्रीत संग कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती हैं । यह एक बड़ा कारण है, जिस वजह से वो इंडियन आइडल 12 शो जज नहीं कर रही हैं. इसके बाद अब फैंस इस बात को लेकर आंशका जता रहे है कि नेहा के घर नन्हा मेहमान तो नहीं आने वाला है । नेहा के फैसले के बाद इस बात को और मजबूती मिल गई है ।

Read also – खेल जगत को मिला बड़ा झटका- इंटरनेशनल खिताब अपने नाम करने वाले भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी नाटेकर का हुआ निधन


हाल ही में नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई हैं। नेहा की फोटोज को शेयर करके लगातार दावा किया जा रहा है कि नेहा प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए वह अब इंडियन आइडल से दूर हैं । ये चर्चा तब और स्ट्रांग हो गई जब सिंगर को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान कैमरे में कैद हुईं नेहा कक्कड़ थोड़ी हेल्दी और ढीले कपड़े पहने नजर आईं थी । नेहा कक्कड़ की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगे हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं ।
इंडियन आइडल शो को फिलहाल हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज कर रहे हैं, जबकि आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं. शो में हर हफ्ते बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां गेस्ट के तौर पर शिरकत करती हैं और कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाती हैं। अब देखना यह होगा कि इस साल कौन सा कंटेस्टेंट बाजी मारता है ट्रॉफी अपने नाम करता है।
आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त को है। फिलहाल शो को अपने टॉप-6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं, जिनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, शण्मुखप्रिया, , मोहम्मद दानिश और निहाल हैं । कहा जा रहा है इस हफ्ते किसी के कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा और बचे 5 प्रतियोगी फाइनल में जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button