
एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। हल ही में साउथ तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा ने होटल के एक कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तो अब तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने अपनी जान ले ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने अपने दोस्त के घर फांसी लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार अपने दोस्त से मिलने उनके घर गए थे। जहां वह सुबह मृत पाए गए। एक्टर के दोस्त को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
इंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस केस की जांच में लग गई है। इंद्र कुमार के मित्र ने सुचना दी अभिनेता बुधवार की शाम को अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने गए थे। उसके बाद वह अपने दोस्त के घर पर अकेले थे। जब दोस्त ने सुबह कमरे का दरवाजा खटखटाया तो इंद्र कुमार ने नहीं खोला। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा की इंद्र ने फांसी लगा रखी है।
READ ALSO.. रायपुर – दिनदहाड़े बैंक से पार हुए ढाई लाख रुपए, कैमरे में कैद हुई वारदात
एक्टर के खुदकुशी करने की वजह अभी तक पता नहीं चली है और ना ही आसपास कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ । लेकिन अंदाज़ा लगया जा रहा है कि – इंद्र कुमार निराश थे क्योंकि उन्हें फिल्मों में अभिनय करने का कोई उचित मौका नहीं मिला था।




