inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – दिनदहाड़े बैंक से पार हुए ढाई लाख रुपए, कैमरे में कैद हुई वारदात

राजधानी रायपुर के जयस्तम्भ चौक पर स्थित एसबीआई के कैश काउंटर से ढाई लाख रुपए अज्ञात आरोपी ने पार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना इलाके का है।

read also – दो बहनो ने मिलकर ली सगी बहन की जान, दिया दिल दहला देने वाले वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयस्तंभ चौक के पास में एसबीआई का बैंक है। बता दें कि वहां से सूचना प्राप्त हुई है कि पैसे गिनते समय काउंटर से ढाई लाख रुपए पार हो गया है। सूचना के आधार पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिसमें एक व्यक्ति काउंटर के पास में खड़ा था। बैंक कर्मी पैसे गिनने के बाद वहां पर खड़ा रहा था, उसी दौरान आरोपी पैसा लेकर चला गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button