IPL 2020 – सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI)को मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच में 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में जगह बना ली है. हैदराबाद की जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 149 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रनों का टारगेट रखा. जवाब में हैदराबाद ने वॉर्नर (नाबाद 85) और साहा (नाबाद 58) के अर्धशतकों की मदद से 17.1 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
Read Also – ईदगाह मस्जिद में 4 युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
हैदराबाद ने वार्नर की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में जगह बनाई. इस पारी के साथ ही वार्नर ने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए. आईपीएल में किसी भी टीम के लिए 6 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले वार्नर पहले खिलाड़ी हैं।
Read Also – ‘Baba Ka Dhaba’ के मालिक ने यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, जानिए पूरा मामला
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. हैदराबाद की यह लगातार तीसरी जीत है। वार्नर ने 58 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के और साहा ने 45 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्का लगाया। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. हैदराबाद से पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है।




