inh24देश विदेश

ईदगाह मस्जिद में 4 युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके की ईदगाह में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ये चार युवक ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. इससे पहले नंदगांव मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते हुए दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था. अब हिंदू युवकों ने इस तरह का काम किया।

read also..ब्रेकिंग – अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह चारों युवकों ने हनुमान चालीसा पढ़ा और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

read also.. फेसबुक पर हुआ प्यार, मिलने गई युवती तो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो पकड़े गए युवकों का नाम सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर हैं. ये सभी गोवर्धन इलाके में ही रहते हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई. बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए इन्हें हिरासत में लिया।

read also..बिहार चुनाव – मधुबनी में रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर फेंके गए पत्थर

बता दें कि इससे पहले दो मुस्लिम युवकों द्वारा नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा किया गया. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया. इनके नाम फैजल खान और चांद मोहम्मद है।

Related Articles

Back to top button