inh24छत्तीसगढ़

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के वार्ड में बीपी चेक करने मशीन तक नहीं, वीडियो हुवा वायरल, अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित

सोनू केदार अंबिकापुर – अपनी अव्यवस्थाओ के लिए हमेशा सुर्खियो मे रहने वाले अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे एक बार फिर उपकरणो की कमी का मामला सामने आया है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक बिमार व्यक्ति मेडिकल इक्यूपमेंट से जांच करने को कह रहा है लेकिन उपकरणो के खराब होने के कारण डाक्टर जांच करने मे असमर्थता जता रहे है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज, उपचार जारी

इस वीडियो मे एक बिमार व्यक्ति अपना चेकप कराने के लिए अम्बिकापुर मेडिकल अस्पताल के आपात कालीन कक्ष मे खडा है और सामने बैठे डाक्टर से अपना ब्लड प्रेसर और आक्सीजन लेबल नापने के लिए कह रहा है लेकिन डाक्टर के टेबल मे रखा बीपी अपरेटस और आक्सीमीटर दोनो खराब पडा है और कुर्सी मे बैठे डाक्टर साहब इन उपकरणो से जांच करने मे असर्मथ नजर आ रहें है हांलाकि इसकी खबर जब हमने सत्ताधारी दल के कांग्रेस जिला अध्यक्ष को दी तो उन्होने मामले मे गंभीरता दिखाते हुए.. तत्काल कार्यवाही कराने की बात कही है।

Read Also – सरगुजा – कांग्रेस के निर्माणाधीन राजीव भवन में मचा बवाल, गुटबाजी आयी सामने, ऐसे हुवा पुनः काम शुरू

हांलाकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी हम नहीं करते है लेकिन परिस्थिती औऱ जगह के साथ डाक्टर को देखकर ये पूरा मामला अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज का ही प्रतीत हो रहा है ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं ऐसा इसलिए क्योकि इस अस्पताल के जिम्मेदारो के रहते यहां ऐसी हर अव्यवस्था संभव है।

Related Articles

Back to top button