मंत्री लखनलाल के स्वागत रैली में भारी चूक, मंत्री सहित कई कार्यकर्त्ता मंच से गिरे भरभराकर

मंत्री लखनलाल के स्वागत रैली के दौरान भारी भीड़ की वजह से पुलिस कर्मियों की चूक हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा के चुनाव कार्यालय के पास स्वागत मंच बनाया गया था।
मिलि जनकारी के अनुसार टेंट हाउस में खाने की टेब्ल को एक साथ जोड़कर मंच बना दिया गया था। पुलिस ने मंच के मजबूती की जांच पहले से नहीं की थी। मंत्री देवांगन चढ़े तो पीछे-पीछे कई कार्यकर्ता मंच पर जा धमके। पुलिस ने कार्यकर्ताओ को रोकने का प्रयास किया पर मंच के पीछे से चढ़ने लगे। क्षमता से अधिक वजन हाेने से मंच टूट गया और मंत्री समेत कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। भगदड़ की स्थित न हो इसलिए भीड़ को तीतर बितर करते हुए मंत्री को सुरक्षा घेरा में लिया। यह सुखद संयोग रहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
बता दें कि मंत्री मंडल में मंत्री पद का शपथ लेने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे लखनलाल देवांगन का जिले वासियो ने भव्य स्वागत किया। पाली से लेकर कोरबा शहर तक दर्जनों स्थान में मंच बनाकर उनके आगमन का कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। शहर के अंदर जैसे ही उनका काफिला प्रवेश किया तो फूल माला से स्वागत करने होड़ लगई। सुबह से शुरू हआ यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और सीतामढ़ी में जाकर स्वागत रैली समाप्त हुई।
केबिनेट मंत्री देवांगन का काफिला सुबह रायपुर से कोरबा के लिए रवाना हुआ। रास्ते में शनिवार की शाम पाली, चैतमा, कटघोरा, छुरी, जमनीपाली, दर्री में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। शाम को शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। उनके अपने निवास स्थान कोहड़िया बस्ती से काफी संख्या में महिलाएं अगवानी करने पहुंची थी। सीएसईबी चौक से होते हुए काफिला ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा। यहां लोगो ने फूल माला पहनाने के साथ पुष्पगुच्छ से भेंट उनका अभिनंदन किया।
ढोलताशे की गूंज के बीच खुशी के क्षण में मिठाइयां भी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न समुदाय के लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनकी आगवानी की। सिक्ख समुदाय के लोगों फूल गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया। यह काफिला आगे पावर हाउस रोड होते हुए गीतांजलि भवन के पास पहुंचा। यहां भी क्षेत्रीय कार्यकर्ता ने अगवानी की पहले से तैयारी कर ली थी। यहां भी केबिनेट मंत्री ने अपनी जीत के लिए जनता के प्रति आभार जाताया। आपार जनसमुदाय के साथ उनका काफिला सीतामढी में समाप्त हुआ।



