#Social

अजित पवार के बेटे जय ने VSR वेंचर्स के मालिक रोहित सिंह के कॉकपिट में सोते हुए शेयर किया वीडियो; बरामती विमान हादसे पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाए सवाल


(Photo Credits: Instagram/@jayajitpaw

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के बेटे जय पवार (Jay Pawar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा, “मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी. उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. आसमान में रहते हुए ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है.

उन्होंने लिखा कि मैं डीजीसीए से दृढ़ता से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक वीएसआर की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह एक बेटे की आर्त पुकार है… मेरे पिता के लिए और हर यात्री की सुरक्षा के लिए.  यह भी पढ़े:  Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार बनीं पुणे-बीड की पालक मंत्री, दिवंगत पति अजित पवार की ली जगह

जय पवार का पोस्ट

इससे पहले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के फ्लीट के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया। यह यह फैसला 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए लियरजेट 45 क्रैश के बाद किए गए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में सामने आए कई नियमों के उल्लंघन के कारण लिया गया है। इस क्रैश में प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी.

डीजीसीए के बयान में कहा गया, “28.01.2026 को बारामती में मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट (वीटी-एसएसके) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीए ने ऑर्गनाइजेशन के स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का ऑर्डर दिया। मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑडिट टीम ने ऑर्गनाइजेशन में एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन के एरिया में अप्रूव्ड प्रोसीजर का कई बार पालन नहीं किया।”

बयान में कहा गया कि पालन न करने और मेंटेनेंस प्रोसीजर में कमियों को देखते हुए, डीजीसीए ने वीटी-वीआरए, वीटी-वीआरएस, वीटी-वीआरवी और वीटी-टीआरआई रजिस्ट्रेशन वाले लियरजेट 40/45 एयरक्राफ्ट को तुरंत ग्राउंडिंग करके सुधार के उपाय शुरू करने का फैसला किया, जब तक कि एयरवर्दीनेस स्टैंडर्ड ठीक नहीं हो जाते।

बयान में आगे कहा गया है कि बताए गए एरिया में मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को कमी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी किए गए हैं ताकि डीजीसीए द्वारा आगे के असेसमेंट के लिए नॉन-कम्प्लायंस पर रूट कॉज़ एनालिसिस जमा किया जा सके.




Related Articles

Back to top button