inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बड़े सांप देखे जाने से मची सनसनी, स्नेक मैन सत्यम दुबे ने बेखौफ होकर पकड़ा ऐसे

सोनु केदार– अंबिकापुर शहर के स्नेक मैन सत्यम दुबे ने बेखौफ होकर दो और सांपों को पकड़ा है। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी के पास दो बड़े सांप देखे गए थे। इन सांपों को देख इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप निकलने की सूचना स्नेक मैन सत्यम दुबे को दी गई।

सूचना मिलते ही स्नेक मैन सांपों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। वही स्नेक मैंने बड़ी आसानी से बेखौफ होकर दोनों सांपों को अपने काबू में कर लिया। इसके बाद कुछ देर तक दोनों हाथों से सांपों को पकड़ कर सड़क पर स्नेक मैन कर्तव्य दिखाते रहा। वही कुछ देर बाद वह सांपों को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button