
जयकिशन साहू धमतरी – नगर निगम के सभाकक्ष में स्व. श्रीमती धनकेशरी महावर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार के द्वारा नगर पालिक निगम के स्वच्छता दीदियों के कार्य से प्रभावित होकर साड़ी एवं मास्क,और ड्राइवर को पेट शर्ट एवं मास्क वितरण किया गया।
महापौर ने स्व.माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया साथ ही स्वच्छता दीदियों को भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कोरोना काल मे भी आपने जो सेवा नगर वासियों को दिया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है आप हमारे निगम एवं शहर के गौरव हो,आपके इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर महावर परिवार ने अपने माता जी की स्मृति में आप लोगो को साड़ी एवं मास्क प्रदान किया गया।
इस नेक कार्य के लिए हमारे नगर निगम की पूरी टीम की तरफ से आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार,
इस अवसर पर एमईसी मेंबर-केन्द्र कुमार पेंदरिया,राजेश पांडेय,कमलेश सोनकर,ज्योति वाल्मीकि,पार्षद सोमेश मेश्राम,श्यामा साहू, पूर्णिमा गजानंद रजक,सविता तोमन कंवर,स्वच्छता मैनेजर शशांक मिश्रा एवं स्वच्छता दिदिया,उपस्थित थे।



