छत्तीसगढ़
तब्लीगी जमाती बता सोशल मीडिया में किया अफवाह वीडियो वायरल, पुलिस ने किया अपराध दर्ज
धमतरी जिले में तबलीगी जमात के खिलाफ सोशल मीडिया में अफवाह फ़ैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। बता दें कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुद्री में मिले मानसिक विक्षिप्त को तब्लीगी जमाती होना बताकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो का मूल सोर्स की तलाश की जा रही है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट चुकी है।




