महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में 190 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासि आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़े फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं, जिससे स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं। यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हो गई है।
read also – बिलासपुर – मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ हुआ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार…
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 200 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया जबकि दो और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार संक्रमित होने की दर 0.36 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने से हड़कंप मचा है। कर्नाटक और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों की ओर से पहले ही ट्रैवल बैन लागू किए जा चुके हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अमरावती, नागपुर जैसे इलाकों में तेजी से कोरोना के मामले देख जा रहे हैं।
read also – रायपुर – मोबाइल पार्ट्स सप्लाई का झांसा देकर व्यापारी से किया 4 लाख की ठगी
मिली जानकारी के अनुसार देश के 5 राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को राजधानी में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल से आने वाले लोगों के लिए 26 फरवरी से 15 मार्च तक के लिए यह नियम लागू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार से यह नियम लागू होगा। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 26 फरवरी से 15 मार्च तक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। दरअसल बीते करीब एक सप्ताह में सामने आए कोरोना के कुल मामलों में से 86 पर्सेंट केस इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं।



