राजधानी रायपुर के सदर बाजार में अनूप ज्वेलर्स से 23 लाख रुपये के गहने ले जाने वाला फरार कारीगर को एक साल बाद कोतवाली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने 17 दिसंबर 2019 को ज्वैलर्स के कारीगरों महावीर चंद बारडिया को खाने के दौरान नशीला पदार्थ पिला दिया था और गहने लेकर फरार हो गया था।
बता दें की उसे पश्चिम बंगाल के हुगली से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर रायपुर लाया गया है। टीआई मोहसिन खान ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हुगली संकीपारा बांदीपुर के रहने वाले प्रशांतो संकी उर्फ विप्लव सामंत को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्ष 2019 से लाखों रुपये के आभूषण चोरी के मामले में फरार था। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
read also..बिलासपुर – मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ हुआ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार…
पुलिस के अनुसार, प्रशांतो ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के भरतपुर के निवासी राजेश अली और शेख राजू के लिए काम करता था। दोनों ने रायपुर में चोरी करने की योजना बनाई और उसे सदरबाजार में काम करने के लिए भेज दिया। अनूप ने ज्वैलर्स में काम करना शुरू किया और अन्य कारीगरों के साथ बुधातालाब में किराए के मकान में रहते थे। 16 दिसंबर को, शेख राजू अपने साथी तपन के साथ गोलबाजार पहुंचे। अगले दिन, उसने अनजाने में कारीगरों को खाना खिलाया और चाबी लेकर कारखाने चला गया। वहां से वह गहने लेकर फरार हो गया।
read also..रायपुर – मोबाइल पार्ट्स सप्लाई का झांसा देकर व्यापारी से किया 4 लाख की ठगी




