inh24छत्तीसगढ़

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर, ऐसे किया गया स्वागत

कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी खेप बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गई। इंडिगो एयरलाइंस के विमान से 1:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आई वैक्सीन को एयरपोर्ट से लेकर अधिकारी शहर की ओर रवाना हो गए। वैक्सीन विमान के विमानतल पहुंचने पर वाटर कैनन से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट एटीसी एवं राज्य वैक्सीन भंडार प्रभारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इस सम्बन्ध में राज्य वैक्सीन भंडार अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगसढ़ को आज दूसरी खेप के तहत 2 लाख 65 हजार वैक्सीन मिली है। वैक्सीन के लिए भारत सरकार जारी गाइडलाइन के मुताबिक एयरपार्ट से वैक्सीन को लाकर राज्य वैक्सीन भंडार में रखा जाएगा। उसके बाद आबंटन अनुसार जिलों में भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि पहली खेप में 3 लाख 23 हजार वैक्सीन राज्य को मिली थी। इसे राज्य के सभी टीकाकरण केन्द्रो में भेजा गया था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस और नगर निगम सफाई कर्मियों को इस वैक्सीनेशन के लिए रखा गया है।

Related Articles

Back to top button