inh24जरा हटके

Samsung ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत जान खुश हो जायेंगे

samsung ने अपना सबसे सस्ता होने लांच किया है सैमसंग ने भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6,000 रुपये से भी कम है।

सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M01 Core पेश किया है जो कि कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। गैलेक्सी M01 इस साल लॉन्च होने वाला सैमसंग का एम सीरीज का तीसरा फोन है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। 

Galaxy M01 Core में 5.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन मीडियाटेक का क्वॉडकोर 6739 प्रोसेसर है। फोन में एंड्रॉयड गो दिया गया है। यह फोन 2 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन में कई सारे मेड इन इंडिया फीचर्स दिए गए हैं जिनमें स्मार्ट पेस्ट, सजेस्ट नोटिफिकेशन आदि शामिल हैं।

Galaxy M01 Core का कैमरा और कनेक्टिविटी

सैमसंग के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ फ्लैश लाइट भी है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस फोन में 4जी का सपोर्ट है और 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 11 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस फोन के 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 5,499 रुपये और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये है। फोन की बिक्री 29 जुलाई से होगी।

read also,,बेवफा पत्नी 5 बच्चो को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने मांगी शासन से मदद

Related Articles

Back to top button