जरा हटके

एयर एशिया के विमान में घुसा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप, कराई इमरजेंसी लैंडिंग – cgtop36.com


मलेशिया में एक डोमेस्टिक फ्लाइट में यात्रियों और क्रू मेंबर को केबिन लाइट में अचानक एक विशाल सांप देखने को मिला, उसके बाद अंदर के माहौल का अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

पायलट ने फौरन विमान को डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया, ताकि विमान से सांप को हटाया जा सके। बाद में विमान कंपनी की ओर से बताया गया कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सांप के बारे में अभी डिटेल नहीं मिली है। इससे पहले मैक्सिको में भी एक ऐसी घटना सामने आ चुकी है, जिसमें एक जहरीला सांप फ्लाइट के अंदर मौजूद पाया गया था और विमान को मजबूरन इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम की है।

मलेशिया में एयरएशिया की एक डोमेस्टिक फ्लाइट में उड़ान के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर्स की नजर अचानक एक बड़े सांप पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। केबिन लाइट में ऊपर से सांप को खिसकता देख लोग डर गए थे। एयरएशिया की फ्लाइट संख्या एके5748 कुआलालंपुर से तवाऊ की उड़ान पर था। केबिन लाइट में यात्रियों के ऊपर फिसलते हुए सांप को देखकर पायलट को उसे तुरंत डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विमान में उस सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की घोषणा सुनाई दे रही है।

न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ सेफ्टी ऑफिसर कैप्टन लियोंग तियेन ने कहा है कि एयरएशिया को इस घटना की जानकारी है। एक बयान में उन्होंने कहा है, ‘यह बहुत ही दुर्लभ घटना है, जो कि किसी भी विमान के साथ कभी हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि ‘कैप्टन ने उचित कार्रवाई की और विमान जितनी जल्दी संभव होगा तवाउ की ओर प्रस्थान करेगा।

चीफ सेफ्टी ऑफिसर के मुताबिक विमान को डायवर्ट करने का फैसला एहतियाती कदम के तौर पर उठाया गया, ताकि उसे फ्यूमगेट (सैनिटाइज) किया जा सके। कैप्टन लियोंग ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सांप का क्या हुआ उसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

दाखिल कैसे हुआ। क्या वह खुद से केबिन तक पहुंचने में सफल हुआ या फिर किसी यात्री के लगेज के जरिए वहां तक पहुंचा या फिर कोई यात्री लेकर वहां तक पहुंचा। लेकिन, जबतक विमान को उतारकर यात्रियों को सुरक्षित नहीं निकाला गया, उनके साथ क्रू मेंबर भी दहशत में आ गए थे।

वीडियो हो रहा है वायरल
इससे पहले मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी और उत्तरी राज्य कोआहुलिया के टोरियोन शहर के बीच एरोमेक्सिको की उड़ान में भी एक विशाल और जहरीला सांप दिखाई पड़ा था, जिसके चलते विमान की इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।



Related Articles

Back to top button