छग ब्रेकिंग – माँ और दो वर्षीय बच्चे का घर में मिला शव, घटना के बाद से पति फरार
मुंगेली – दोहरे हत्याकांड से इलाक़े में सनसनी फैल गई है। घटना समीपस्थ ग्राम लगरा का है. लगरा निवासी कृषक 45 वर्षीय बसंत चंद्राकर की पत्नी 42 वर्षीया लता और दो वर्षीय बच्चे का शव घर पर मिला है, शवों को धारदार हथियार से घातक चोटें पहुँचाई गई हैं। वहीं पति बसंत फ़रार है,पुलिस को संदेह है कि पति ने ही यह नृशंस हत्या की है।बसंत चंद्राकर और लता चंद्राकर के आठ बच्चे हैं,और मारा गया दो वर्षीय बच्चा सबसे छोटा था। फ़िलहाल तक संदेही और फरार बसंत चंद्राकर के पिता इतवारी ने बताया.“रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए.
read also,,,कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद भी 2021 के अंत तक जीवन नहीं होगा सामान्य, मशहूर वैज्ञानिक का बड़ा बयान
सात बच्चे हमारे घर पर ही थे, जबकि सबसे छोटा पोता बड़ी बहू और बेटा के साथ था.. सुबह खेत जाने को तैयार हो रहे थे तब पता चला कि बहू और पोते की लाश पड़ी है और बसंत ग़ायब है.. तो पुलिस को सूचना दिए हैं”घटनास्थल पर पुलिस मौजुद है और विवेचना जारी है। पंक्तियों के लिखे जाने तक पति का कोई पता नहीं चल पाया था उसकी तलाश जारी थी। पुलिस अभी तक नृशंस हत्या का कारण भी नहीं तलाश पाई है।



