बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने जब से बिहार पुलिस को अपनी अर्जी दी है, तब से ही रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून के दिन हुई थी आज करीब ढाई महीने बीत चुके है। और इसे एक आत्महत्या बताया गया था। लेकिन केके सिंह ने अपनी एफआईआर में इस बात का शक जताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर रुपये का हेराफेरी करने का आरोप भी लगाया है। केके सिंह की शिकायत के बाद ही रिया चक्रवर्ती फरार हो गई थीं और ED के बुलावे पर पूछताछ के लिए पहुंची थीं।
रिया चक्रवर्ती इन दिनों कहां रह रही हैं, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले की जांच कर रही है और इसी बीच रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बड़ा खुलासा किया है। रिया चक्रवर्ती के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया है कि पिछले एक महीने से उसने अदाकारा को नहीं देखा है।
मनोज चौधरी नाम का सिक्योरिटी गार्ड पिछले डेढ़ साल से रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग की रखवाली कर रहा है। उसने बताया है कि रिया चक्रवर्ती पहले घर के आसपास ही नजर आ जाती थीं लेकिन पिछले एक महीने से उसने रिया चक्रवर्ती को नहीं देखा है।
मनोज ने मिडीया से भी इस मामले में बात की है और बताया है कि, ‘पहले तो मैं उन्हें दिन में कई बार देख लेता था। वो घर से बाहर और अंदर आती-जाती रहती थीं लेकिन पिछले एक महीने से न तो उनकी कार ही नजर आई है और न ही वो दिखी हैं।’ आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले की जांच अब सीबीआई के पास है जो लगातार लोगों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सभी के सामने होगी।



