छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – खारुन नदी में डूबे युवक की 23 घंटे बाद मिला लाश

रायपुर के खारुन नदी में शनिवार को डूबे 19 वर्षीय युवक का शव 23 घंटो के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। आप को बता दे कि एसडीआरएफ सहित स्थानीय गौतखोरो की टीम ने युवक की लाश को बरामद किया है।

शनिवार को काठाडीह इलाके में खारुन नदी के सातपाखड़ घाट में पिकनिक मनाने गये राजातालाब ताजनगर निवासी मोहम्मद असलम दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के दौरान नहाते हुए डूब गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी। यह पूरी घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

Back to top button