छत्तीसगढ़
पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, 2 साल से कर रहा था बलात्कार
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही बेटी का 2 साल से बलात्कार किया, अब जब बेटी ने चुप्पी तोड़ी और थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपी पिता हवालात पहुँचा है।
पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना पहुँच पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस कृत्य को रोकने आरोपी की पत्नी ने भी उसे कई बार समझाया था जिस पर आरोपी पिता ने लिखित में दोबारा ऐसी गलती ना दोहराने का वादा लिख कर दिया था। परंतु फिर से बेटी के साथ जबरदस्ती करने पर 40 वर्षीय पिता के खिलाफ 18 वर्षीय बेटी ने अपराध दर्ज करवाया है।




