छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इस जिले में आज से मिलेगी राहत, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सभी जिलों में अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया। वहीं अब प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट में रफ्तार पकड़ ली है। जिसके कारण राजधानी रायपुर में कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। वहीं अब कोरबा में भी ऑड एवन फॉर्मूले तहत दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई है।

आज से जिले में स्टैंड एलोन शो रूम खुलेंगी। वहीं ई-कॉमर्स को डिलीवरी की अनुमति मिली है। जिला कलेक्टर किरण कौशल ने आदेश जारी करते हुए ऑड एवन फॉर्मूले के तहत दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दी है। आप को बता दें कि प्रदेश कोरोना की रिकवरी रेट में रफ्तार पकड़ लिया है।

आए दिन अब यहां लोग ज्यादा संख्या में कोरोना से जंग जीत रहे है। वहीं नए मरीज की तुलना में स्वस्थ्य होने वाले मरीज ज्यादा हो गए है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 680 नए मरीज की पहचान हुई है। 9 हजार 448 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वहीं अब तक प्रदेश में 12182 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 85,868 हो गई है।

Related Articles

Back to top button