जरा हटके

‘इस थूक में जान है’: जावेद हबीब ने महिला के बालों में थूका, Video वायरल हुआ

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला के बालों में थूकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर जावेद हबीब के बॉयकॉट की माँग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में पीड़िता युवती कह रही है कि”मैं जावेद हबीब के सेमिनार में गई थी। उन्होंने ही मुझे मंच पर मुझे बाल कटवाने के लिए बुलवाया था। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। यह दिखाने की कोशिश की कि अगर पानी न हो तो थूक से ही बाल काट सकते हो। मैं अपने गली के नाई से बाल कटवा लूँगी पर जावेद हबीब से कभी नहीं।”

वायरल वीडियो में हबीब कुर्सी पर बैठी एक महिला के बालों को सेट कर रहे हैं। इस दौरान वो महिला के बालों को गंदा बताते हुए शैम्पू करने को बोल रहे। इसी क्रम में वो आगे पानी कम होने की बात करते हुए महिला के बालों पर थूक देते हैं। साथ ही कहते हैं, “इस थूक में जान है।” इस दौरान वहाँ मौजूद तमाम लोग तालियाँ बजाते हुए हँसते दिखाई देते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद अब वो महिला सामने आई है, जिसके बालों में थूका गया था। महिला ने अपना नाम पूजा गुप्ता बताया है। उसने बताया है, “मैं बड़ौत की रहने वाली हूँ। मैं एक पॉर्लर चलाती हूँ। मैं जावेद हबीब के सेमिनार में गई थी। उन्होंने ही मुझे मंच पर मुझे बाल कटवाने के लिए बुलवाया था। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। यह दिखाने की कोशिश की कि अगर पानी न हो तो थूक से ही बाल काट सकते हो। मैं अपने गली के नाई से बाल कटवा लूँगी पर जावेद हबीब से कभी नहीं।”

वहीं शेफाली वैद्य ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है, “जिस महिला पर थूका गया वो हँस रही और बाकी सभी ताली बजा रहे हैं। यह घृणित है।” अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने भी जावेद हबीब के बहिष्कार की माँग की है। साथ ही उन्होंने इस हरकत को ‘थूक जिहाद’ बताया है।

Related Articles

Back to top button