
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज का वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज कुन्दन कुमार द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के नियम 8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि 06 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार को करमा 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को दीपावली का दूसरा दिन(गोवर्धन पूजा) तथा 04 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को कार्तिक एकादशी (देवउठनी ग्यारस) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषागार/उप कोषागारों तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।