inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- एसोसिएशन का बड़ा फैसला,प्राइवेट स्कूल भी बंद ,ऑनलाइन चलेंगीं क्लास….

रायपुर 6 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फैसला लिया है की प्राइवेट स्कूलों का संचालन अब ऑनलाइन किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का आदेश था कि जिन जिलों में संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से ज्यादा है उस क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया जाए। जिसके बाद हमने निर्णय लिया कि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है, वहां पर स्कूल बंद किए जाएंगे और ऑनलाइन क्लासेज चालू कर दी जाएंगी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा की सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया हैं कि जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आए, वहां निर्णय लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाए।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा की जब तक स्थिति खतरनाक रहेगी तब तक ऑनलाइन क्लासेस चालू रहेगी। लेकिन हमारी मांग है की 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो। यदि ऐसा नहीं भी होगा, तो वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों को खोला जाए। कोरोना के बढ़ते मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के चलते राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रायपुर में स्कूल बंद करने को लेकर DEO एएन बंजारा ने निर्देश जारी किया है।

DEO की तरफ से इस आदेश के बाद पहली से आठवीं और 9 से 12वीं तक की कक्षाएं बंद होगी। ये निर्देश प्राइवेट और सरकार दोनों स्कूलों पर लागू होगा। DEO एएन बंजारा ने कहा कि GAD की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गयी थी। उसके मुताबिक जहां भी पॉजेटिविटी रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है। वहां स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद किया जाना है। रायपुर में पॉजेटिविटी रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है। इसलिए यहां भी हमने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। आज से आफलाइन कक्षाएं बंद रहेगी। आनलाइन कक्षाएं चालू रहेगी।

Related Articles

Back to top button