inh24Youth Corner

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के पास महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में शैक्षणिक अर्हता अनुसार आवेदन कर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

यदि आप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी विज्ञापन के अंतर्गत नौकरी हेतु आवेदन करने के इच्छुक है तो कृपया विभाग द्वारा जारी विज्ञापन, नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने से पहले कृपया शैक्षणिक अर्हता, आवेदन प्रक्रिया , चयन प्रक्रिया , आवेदक की आयु सीमा, वेतनमान सहित सम्पूर्ण नियम शर्तों को अच्छे से अवश्य पढ़ें उसके बाद आवेदन करें।

निम्न पदों में होगी भर्त

लोकपाल

लोकपाल अपीलीय अभिकरण

जिलावार पद विवरण नीचे विभागीय नोटिफिकेशन में देखें।

निर्धारित वेतनमान – उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह अधिकतम 20000 रु. भुगतान किया जायेगा। वेतन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे विभागीय नोटिफिकेशन पढ़ें।

आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां –

आवेदन भेजने की प्रारंभिक तिथि – 16 अक्टूबर 2020 से

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि – 19 नवम्बर 2020 तक

आवेदन भेजने का पता – आयुक्त (महात्मा गाँधी नरेगा ) द्वारा – विकास आयुक्त कार्यालय इंद्रावती विभागाध्यक्ष भवन ब्लॉक – एक , भूतल कक्ष क्रमांक – 43 (CIV) अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़।

आवेदन ऐसे करें – आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन भरकर समस्त दस्तावेज का स्वप्रमाणित कॉपी संलग्न कर पंजीकृत डाक के माध्यम से स्पीड पोस्ट करें। अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे।

नोट – उक्त पदों में भर्ती सम्बंधित विभागीय विज्ञापन को वेबसाइट www.cg.state.gov.in पर जाकर अथवा नीचे दिए लिंक से विभागीय विज्ञापन को आसानी से पढ़ सकते है।

Related Articles

Back to top button