inh24लाइफस्टाइल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 5 दिन बचे हुए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2021 तक है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.iocrefrecruit.in/iocrefrecruit/index पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://iocl.com/PeopleCareers/PDF/Notification_Advertisment.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।

IOCL Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 28 जनवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2021
लिखित परीक्षा की टेंटेटिव तारीख: 28 फरवरी, 2021
रिजल्ट : 9 मार्च, 2021

IOCL Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ और आरक्षित श्रेणी एससी / एसटी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंको के साथ केमिकल / रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बी.एससी (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की डिग्री होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button