inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – आरोपी पति हुआ गिरफ्तार, लव ट्रायंगल के चलते पत्नी ने की खुदकुशी

राजधानी रायपुर के कांशीराम नगर में महिला ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया। बता दें कि डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के चलते उसकी मौत हो गई। तेलीबांधा पुलिस ने मृतका के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

read also – बालको मेडिकल सेंटर को मिला ऍफ़. एस. एस. ए. आई. द्वारा स्वच्छता में फाइव-स्टार रेटिंग

मिली जानकारी के अनुसार मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी ने ये कदम उठा लिया। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि 4 फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। 8 फरवरी को डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृत्यु के पहले कार्यपालन दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था।

Related Articles

Back to top button