inh24

5 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,भाई की गला दबाकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

कोरिया के मनेंद्रगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है, वहीं बच्ची के साथ में मौजूद सात साल के चचेरे भाई की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि एक कुएं से ग्रामीणों ने बच्ची को सकुशल निकाला है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर दोनो घर से निकले थे। आरोपी ने बच्ची को कुएं में फेंका था, वहीं चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर झाड़ियों में रख दिया था। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। पूरी घटना डंगौरा गांव की है, जहां बच्ची ने पुलिस को पूरी आप-बीती सुनाई। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है । पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या कोशिश हुई है। पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है ।

Related Articles

Back to top button