inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने बुजुर्गो से की फेसबुक पर बात, स्वास्थ्य की ली जानकारी, दिया यह सन्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुजुर्गों से फेसबुक के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। वे बुजुर्गों से कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच उनकी दिनचर्या की जानकारी ले रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम ने पहले भी वृद्ध आश्रम पहुंच बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी कर ली थी। देखिये लाइव

https://www.facebook.com/BhupeshBaghelCG/videos/658138741712196/?q=cmo%20chhattisgarh&epa=SEARCH_BOX

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों के वृद्धाश्रमों में रह रहे वृद्धजनों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों से वृद्धाश्रम में मिल रहे भोजन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, सचिव आर. प्रसन्ना, संचालक पी दयानंद सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button