inh24छत्तीसगढ़

पहले की महिला से दोस्ती फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया बलात्कार, जंगल में छोड़ हो गया फिर फरार

युवक ने महिला की अश्लील वीडियो होने की बात कही साथ ही उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा

तखतपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया है और बाद में महिला को जंगल में छोड़कर भाग निकला। महिला ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Read Also – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सर्विस देकर करते थे ग्राहकों से लुटपाट, 5 गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहित ने दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले बाजार में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद बातचीत का सिलसिला चल निकला। बीते रविवार को युवक ने महिला को फोन किया। इसके बाद उसने महिला को जूनापारा चौकी क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर युवक ने महिला की अश्लील वीडियो होने की बात कही साथ ही उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

Read Also – डेरी वाले ने दूध बेचने ख़रीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर तो भौंचक्के हो गए लोग

डरी सहमी महिला युवक से मिलने पहुंच गई। युवक ने महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला। महिला ने घर आकर इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला युवक के संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बता पा रही है। इस पर पुलिस महिला के बताए नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button