उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता और उसके रिश्तेदार ने किया मेरे साथ बलात्कार, नाबालिग लड़की ने लगाया आरोप


बहराइच में एक नाबालिग लड़की ने बीजेपी नेता और उसके रिश्तेदार पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बीजेपी सांसद अक्षयवर लाल गोंड और बीजेपी एमएमली प्रज्ञा त्रिपाठी से शिकायत की है। लड़की ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस मामले में बीजेपी सांसद ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसके गांव के एक लड़के ने रेप किया था। आरोप है कि पीड़िता को मदद का भरोसा देकर बीजेपी नेता और उसके रिश्तेदार ने रेप किया, पीड़िता की बुआ ने बीते 1 जून 2022 को लखनऊ कमिश्नरेट के कृष्णा नगर थाने में दोनो आरोपियों पर मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने इसके बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और मामले में समझौते का दबाव डालने के लिए पीड़िता के पिता वा उसके दो अन्य भाइयों पर भी सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पीड़िता ने बताया कि बीजेपी नेताओं के दबाव में उसके मामले में पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही। नाबालिग लड़की की बुआ का आरोप है कि बीजेपी नेताओं के दबाव में हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, हम लोगों की कोई मदद नहीं करेगा तो तेल डालकर हम खुद को आग के हवाले कर लेंगे।

इच से बीजेपी सांसद अक्षयवर लाल गोंड गुरुवार को अपने आवास पर बीजेपी एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे., पीसी समाप्त होते ही एक नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ पहुंची और उसने बहराइच बीजेपी नगर उपाध्यक्ष और उनके एक रिश्तेदार पर गैंगरेप का आरोप लगाया।

पीड़िता ने मीडियाकर्मियों के सामने रोते हुए कहा कि उसके साथ बीजेपी नेता हरी गुप्ता वा पवन पाल ने बलात्कार किया है और भाजपा नेताओं के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। आरोपी उनकी हत्या करना चाहते हैं, आरोपियों ने मामले में सुलह कराने के लिए उसके पिता वा भाइयों पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा तक दर्ज करा दिया है और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।





Related Articles

Back to top button