
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दुकान में लगी आग को बुझाकर एक बड़े हादसे पर काबू पाया गया है। बंद दुकान में लगी आग को देखकर विधायक विकास उपाध्याय ने अपनी तत्परता से दुकान में लगी आग पर काबू पायाा। आपको बता दें कि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने खुद ही हाथों में डंडा लेकर आग बुझाने में जुट गए।
दरअसल, विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ एक विवाह कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि मोहबा बाज़ार से हीरापुर रोड में अचानक दुकान में लगी आग पर उनकी नजर पड़ी, यह देखकर आग पर काबू पाने के लिए वे खुद ही भिड़ गए। और बंद दुकान में लगी भीषण आग को बुझाकर आग पर काबू पाया । इसके बाद तत्काल उन्होंने फायर ब्रिगेड को फ़ोन करके इसकी सूचना भी दी।




