मुंबई की बरसात में झूमकर नाची निया, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने किलिंग लुक्स से एक बार फिर हर किसी को हैरान कर दी हैं, निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं, अक्सर वह अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही उन्होंने किया। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनेचुरल ड्रामा ‘नागिन (Naagin)’ से घर-घर में छाईं निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बारिश में भींगते हुए डांस करते नजर आ रही हैं।
उनका यह वीडियो उनके फैंस के बीच कहर बरपा रहा है, इसमें निया शर्मा को उनके बचपन की यादें ताजा करते देखा जा सकता है, बारिश में निया भींगते हुई छप-छप करते हुए डांस भी कर रही हैं, रेड क्रॉप टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में निया का अंदाज सभी को खूब भा आ रहा है, वीडियो शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा है- ‘बस अपनी बचपन की यादें ताजा कर रही हूं और इसमें से रील तैयार कर रही हूं। #ankhiyaandaghar रिलीज हो चुका है, इस पर अपना रील बनाकर इसे शेयर करना ना भूलें।’
https://www.instagram.com/reel/CQ2vYVUFIns/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्ट्रेस के कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है, निया अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के चलते विवादों में भी घिरी रहती हैं, कई बार सोशल मीडिया पर भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है, उन्हें पॉपुलैरिटी मिली ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से, जिसमें उनके साथ कुशाल टंडन, क्रिस्टल डिसूजा और करण टैकर भी थे। इसके अलावा रवि दुबे के साथ ‘जमाई राजा’ में भी निया की जोड़ी खूब जमी थी। निया का वेब शो ‘जमाई राजा 2.0’ हाल ही में आया है जिसमें वह अपने बोल्ड सीन के चलते सुर्खियों में रहीं हैं।




