राजयसभा सांसद भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुवे कहा कि 2 साल अभिमान की बात करते करते छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान करने पर आतुर इस अन्यायी कांग्रेस सरकार को हमारे किसान ही “एक थी कांग्रेस” कर देंगे।
वक्त है पछतावे का….
उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर के उन्होंने लिखा है कि किसानों का धान खरीदने से बचने के लिए भूपेश सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है l खुद प्लास्टिक बोरा इस्तेमाल करती है, और किसानों को जूट का बोरा लाने कहा जाता है l
उन्होंने आरोप लगते हुवे कहा कि NCRB की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 233 किसानों ने वर्ष 2019 में आत्महत्या की है और ये आंकड़े दिन-ब-दिन भूपेश सरकार की अकर्मण्यता की वजह से बढ़ते ही जा रहे हैं और पूरी सरकार ‘कैरम’ खेलने में मशगूल है।
भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि लगता है किसानों के पैसों को ब्याज में चला रहे है भूपेश जी, समय पर किसानों को उनके खून पसीने की कमाई से भी वंचित करने वाली यह निर्लज्ज सरकार अब बोनस की बात से भी कतराने लगी है l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, आपने किसानों से दो साल के बोनस का भुगतान पूरा करने का वादा किया था, उसे पूरा करो। उन्होंने शायराना अंदाज में प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुवे कहा कि –
धान खरीदी का वादा कर सत्ता पाए
पाकर के सत्ता किसान का हित बिसराए
दाऊ झूठा वादा करना नहीं है अच्छा
जनता ने सोचा सच्चा पर मिला है झुट्ठा




