
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर इकाई ने शहर के महावीर चौक में तांडव फिल्म के विरोध में निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों का पुतला दहन कर तांडव फ़िल्म का विरोध किया है जमकर नारेबाजी की । पुतला दहन केअवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख शिव वर्मा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह नगर उपाध्यक्ष बाबा मेश्राम दुर्गा यादव संतोष तुरहटे संभाग प्रमुख अरुण गुप्ता जिला प्रमुख प्रशांत दुबे कमल सोनी प्रवीण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
READ ALSO – राजनांदगांव – उद्योग जगत के लोग जुड़े कार्यशाला में, मंत्री कवासी लखमा ने गोबर खरीदी बंद होने पर कहा यह…
शहर के महावीर चौक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा तांडव फिल्म के विरोध में निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों का पुतला दहन किया, वहीं बजरंग दल के संभाग प्रमुख अरुण गुप्ता ने कहा है कि आए दिन हिंदू धर्म एवं देवी देवताओं के ऊपर लक्ष्य करके फूहड़ हंसी मजाक के रूप में वेब सीरीज और फिल्में बनाई जा रही है, जिससे आस्थावान हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है फिल्म तांडव में भी भगवान श्री राम और शिव जी पर टिप्पणी की गई है जो फिल्म निर्माता-निर्देशक के घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है और कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तांडव फिल्म की पूरी टीम का घोर विरोध करता है ऐसे दुषकृत्य करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा कृत्य ना करें।




