inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – उद्योग जगत के लोग जुड़े कार्यशाला में, मंत्री कवासी लखमा ने गोबर खरीदी बंद होने पर कहा यह…

राजनांदगांव शहर के एक निजी होटल में जिला स्तरीय उदउद्यमियों समागम कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर सहित उद्योग जगत से जुडे लोग शामिल हुए।

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योगा मंत्री कवासी लकमा ने कहा कि राजनांदगांव जिले मे उद्योग की आपार संभावनाए है उन्होने बताया है कि राज्य सरकार राजनांदगांव जिले के सात तहसीलो मे जल्द हि फूड पार्क लगायेगी जिसके लिए स्थान का चयन किया गया है उन्होने उद्योगपतियो से उद्योग के लिए आगे आने का आग्रह किया है ।

READ ALSO – राजनांदगांव – धानखरीदी में अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

राजनांदगांव जिले मे उद्योग की संभावनाए तलाशने एवं युवा बेरोजगारो को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से शहर के एक निजी होटल मे एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यम समागम कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला मे प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लकमा जिलेके प्रभारी मंत्री एव मंत्री मो अकबर शामिल हुए इस अवसर पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के वाणिज्य एव उद्योग मंत्री कवासी लकमा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई उद्योग निती को उद्यमियों को अवगत कराने और राजनांदगांव जिले में उद्योग की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया है कि राजनांदगांव जिले के सात तहसीलों को फूड फार्क के लिए जगह चिन्हित किया गया है जहां पर इमली महुआ जैसे अन्य वनोपज से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विकसीत किया जायेगा ताकि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके प्रदेश सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल मे 100 से अधिक एम ओ यू उद्योगपतियों से की है ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजनांदगांव में किए जा रहे जिला स्तरीय किसान आंदोलन को लेकर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का फर्जी आयोजन है।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ की दिनभर की खबरें पढ़ें सिर्फ इस एक लिंक पर, पढ़ें अपने काम की खबर

उद्यम समागम कार्यशाला के आयोजन पर पहुंचे राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस कार्यशाला में पूंजी निवेशकों को निवेश पर किस प्रकार से छूट दी जाएगी इस पर चर्चा की गई है ।वही राजनांदगांव शहर में गोबर खरीदी के लिए बनाए गए 12 सेंटरों में से आठ सेंटरों मैं गोबर खरीदी बंद किए जाने के मामले को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है हम प्रयास कर रहे हैं कि इन सेंटरों में दोबारा गोबर खरीदी प्रारंभ की जाए सेंटर बंद हो जाने को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी के गलती से अगर ऐसा हुआ होगा तो उसे सुधारा जाएगा।

वाणिज्य उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय उद्यम समागम कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के जुडे लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button