
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थूकने वाले बयान पर राजनीति गरमाई हुई है कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रभारी थूकने वाले बयान को सीधा छतीसगढ़िया वाद से जोड दिया था जिसपर भाजपा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिकिया दी थी अब एक बार फिर दोनो ही पार्टी आमने सामने आ गई , कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख ने पूर्ण मुख्यमंत्री रमन सिंह की बाते ज्ञात करते हुए कहा की भाजपा के प्रभारी ने थूकने की बात सरकार का नाम लेते हुए छत्तीसगढ़ के जनता के ऊपर की है इसको लोग भली भांति समझ रहे है वही भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटावर करते हुए कहा की भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाएगी , पर कांग्रेस इसको जनता से जोड़ने में लगी है ।




